फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temple trust members appointed from among the government's trusted associates, not based on religious experience: Avimukteshwaranand Saraswati

मंदिर ट्रस्ट में धार्मिक अनुभव नहीं, सरकार के भरोसेमंद लोगों को बनाया गया सदस्य : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Fri, 03 Jul 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Temple trust members appointed from among the government's trusted associates, not based on religious experience: Avimukteshwaranand Saraswati
शाहजहांपुर में प्रसाद भवन में मंचासीन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। संवाद
शाहजहांपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट में ऐसे लोगों को रखा गया, जिन्हें धार्मिक कार्यों का अनुभव नहीं था। उनका आरोप है कि ट्रस्ट का गठन पूर्व नियोजित तरीके से किया गया। सरकार के भरोसेमंद लोगों को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा लेकर आए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रसाद में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में हुई कथित चोरी की जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती, क्योंकि ट्रस्ट बनाने वाली सरकार ही जांच करा रही है। बड़ी धनराशि बरामद होने के बावजूद समय पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई और पुलिस की कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं रही।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू हितों की बात करने वाली सरकार अब धर्म और गोसंरक्षण के मुद्दों पर अपेक्षित कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव में गोमाता की रक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखकर मतदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इतने मंदिर तोड़े गए, जितने मुगलकाल में नहीं तोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे रुकने वाले स्थानों पर आयोजकाें को धमकाया जा रहा है। हम रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था फिर भी उसे गोली मार दी गई। जैसा जनरल डायर ने किया था, वैसा ही बिहार पुलिस ने किया। इससे पहले प्रसाद भवन पर पहुंचने पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने पत्नी नीलिमा प्रसाद, बेटे जागृत प्रसाद समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजन किया। आरती भी की गई। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने उबरिया मंदिर के पास 11 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
--
ईदगाह कमेटी ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग
कार्यक्रम के दौरान ईदगाह कमेटी समेत चार मुस्लिम संगठनों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम में पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसमें गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राहत अली खां, कासिम रजा खां, इकराम कुरैशी, वकार आलम वारसी आदि शामिल रहे।
--
ग्रामीण इलाकों में शंकराचार्य का भव्य स्वागत
तिलहर। अविमुक्तेश्वरनन्द सरस्वती का एक मैरिज लॉन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। ऑल उम्मत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सईद अंसारी और अमर बलिदानी अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने ज्ञापन देकर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग का समर्थन किया। संवाद
निगोही। तिलहर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के आवास पर शंकराचार्य का स्वागत किया गया। सभी ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। संवाद
मीरानपुर कटरा। शंकराचार्य का पूर्व चेयरमैन सुकेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, अमित यादव रिंकू आदि मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद। स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का सरैंया मोड़ पर भारतीय बजरंग दल व सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एक होटल परिसर में कार्यक्रम में उन्होंने गोमाता के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। विवेक मिश्रा नाहिल, मुनिराज सिंह, बिपिन सिंह छोटू, सपा नेता डॉ. शुचि कश्यप, रश्मि मौर्या, रामवीर सोमवंशी, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed