{"_id":"6894f8531c826643eb02981f","slug":"teens-body-found-hanging-from-a-tree-murder-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149955-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान हुई घटना के बाद लगी भीड़।
कलान। खालसा गांव निवासी 15 वर्षीय रंजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता दाताराम ने बेटे की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।
दाताराम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बेटा रंजीत बुधवार को बदायूं से अपनी रिश्तेदारी से वापस घर आने के लिए चला गया। जब बेटा रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह बेटे का शव गांव के एक व्यक्ति के खेत में नीम के पेड़ से फंदे से लटकता हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि एक लड़की से उसके बेटे का मिलना-जुलना था, इसलिए उसके परिजन बेटे से रंजिश मानते थे। कई बार बेटे का उस व्यक्ति से विवाद भी हुआ। आरोप है कि उस व्यक्ति ने ही परिवार के लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।