{"_id":"6ab58acb83c68139170fcd6c","slug":"a-filaria-eradication-campaign-will-be-conducted-three-medicines-will-be-administered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185637-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा...खिलाई जाएंगी तीन दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा...खिलाई जाएंगी तीन दवाएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर ब्लॉक क्षेत्र में 19 नवंबर से सात दिसंबर तक फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आईडीए (आइवरमेक्टिन, डीईसी, एल्बेंडाजोल) कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को फाइलेरिया से बचाव की तीन दवाओं का सेवन कराया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए आईडीए कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। अभियान शुरू होने से पहले मास्टर प्रशिक्षकों के माध्यम से दवा खिलाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लाभार्थियों को आइवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। दो सदस्यीय टीम को प्रतिदिन 25 घरों में दवा खिलाने का लक्ष्य दिया गया है। दवा खाली पेट नहीं खाना है। दवा के सेवन के बाद कुछ लोगों में प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है।
विज्ञापन
यह प्रभाव सामान्यत: उन लोगों में देखने को मिलता है, जिनके शरीर में पहले से माइक्रोफाइलेरिया मौजूद होता है। अभियान को सफल बनाने में पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, पूर्ति विभाग समेत अन्य विभाग सहयोग करेंगे।
-- फाइलेरिया मरीजों को बांटी एमएमडीपी किट
कलान। राष्ट्रीय फाइलेरिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी में फाइलेरिया मरीजों के लिए विशेष राहत शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ. आरेंद्र कुमार ने मरीजों को एमएमडीपी किट (रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता रोकथाम) वितरित की और बीमारी से बचाव व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। डॉ. आरेंद्र कुमार ने मरीजों को फाइलेरिया के प्रभाव को कम करने के लिए प्रभावित अंगों की नियमित साफ-सफाई और देखभाल करने की सलाह दी। संवाद