{"_id":"6ab58b13a2a08e720c0c3095","slug":"water-supply-from-the-overhead-tank-has-commenced-2600-families-will-benefit-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-185621-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओवरहैड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू, 2600 परिवारों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओवरहैड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू, 2600 परिवारों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
अंटा चौराहा स्थित ओवरहेड टैंक। संवाद
शाहजहांपुर। अंटा चौराहा के पास जल निगम के पुराने परिसर में बना ओवरहैड टैंक निर्माण के आठ साल के बाद जल निगम ने शुरू करा दिया है। इससे होने वाली पानी की आपूर्ति से करीब 2600 परिवारों को फायदा मिलेगा। क्षेत्र में होने वाली पानी की आपूर्ति के संकट से लोगों को राहत मिलेगी।
अंटा चौराहा में पुराने जल निगम परिसर में 1750 किलोलीटर क्षमता और 18 मीटर ऊंचाई वाले ओवरहैड टैंक का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सुल्तानपुर की श्याम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कराया था। मोहल्ले खलीलगर्वी, खलील शर्की, अंटा चौराहा, ब्रज विहार कॉलोनी, कच्चा कटरा मोड़, मोहम्मजई, बीबीजई आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।
परियोजना को धरातल में उतारने के लिए अधिशासी अभियंता मोहम्म अयाज व सहायक अभियंता वीरसेन का विशेष प्रयास रहा। जल निगम अधिशासी अभियंता मोहम्मद अयाज ने बताया कि कनेक्शन की संख्या को बढ़ाया जाएगा।