फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud committed by taking out a loan in the name of solar panels; victim beaten up upon protesting.

Shahjahanpur News: सोलर पैनल के नाम पर ऋण लेकर की धोखाधड़ी, विरोध पर पीटा

Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed by taking out a loan in the name of solar panels; victim beaten up upon protesting.
बंडा। क्षेत्र के गांव कुइयां महोलिया निवासी बलवीर सिंह ने सोलर पैनल लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिंधौली निवासी कुलदीप, निगोही क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी विपिन सिंह और कुलदीप ने 26 दिसंबर 2025 को उससे सोलर पैनल लगवाने की बात कर कहा कि उसका बिजली बिल जीरो हो जाएगा। तीन किलोवाट के कनेक्शन में कुल लागत एक लाख 89 हजार रुपये आएगी। इसमें एक लाख आठ हजार सरकार से सब्सिडी मिल जाएगी। इसके बाद 22 फरवरी को सोलर पैनल लगवा लिया लेकिन सब्सिडी नहीं आई।

पांच अप्रैल को उनके खाते से 7477 रुपया किस्त के कट गए। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की तो सही जवाब नहीं दिया। मोबाइल एप से अपनी सिविल चेक की तो चार लाख 20 हजार, तीन लाख 80 हजार व चार लाख 5 हजार 680 रुपये के तीन ऋण चढ़े थे। आरोप है कि जालसाजी कर उसके नाम से काफी ऋण निकाल लिया। विरोध करने पर मारपीट की। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed