{"_id":"6276c110a197c7216454625b","slug":"teenager-pushed-into-flesh-trade-sent-with-baba-shahjahanpur-news-bly484067164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के साथ गई देह व्यापार में धकेली गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के साथ गई देह व्यापार में धकेली गई किशोरी
विज्ञापन
पुवायां। पिता की महिला मित्र द्वारा देह व्यापार में धकेली गई किशोरी का उत्पीड़न करने के मामले में एक युवक का भी नाम आया है। उधर, न्यायालय में किशोरी ने अपने पिता पर भरोसा न जताते हुए बाबा के साथ जाने की इच्छा जताई। इसके बाद किशोरी को उसके बाबा के साथ भेज दिया है। शैक्षिक प्रमाणपत्रों में किशोरी की आयुुु 12 वर्ष है, जबकि मेडिकल में आयु 15 वर्ष बताई गई है।
पूरनपुर के एक गांव के व्यक्ति की पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद युवक पुवायां क्षेत्र की एक महिला के संपर्क में आ गया और पुत्री के साथ पुवायां के गांव आकर महिला संग रहने लगा। युवक के काम करने के लिए बाहर रहने के कारण एक वर्ष पूर्व से उसकी पुत्री को महिला मित्र डरा धमका कर देह व्यापार कराने लगी थी। कुछ दिन पूर्व किशोरी को पुवायां के एक घर में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था, किशोरी मौका पाकर भाग निकली थी और थाने जाकर पिता की महिला मित्र सहित तीन महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
किशोरी से पूछताछ में एक युवक का भी नाम आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक किशोरी से देह व्यापार कराने वालों में शामिल है, उसकी तलाश की जा रही है। उधर, शनिवार को किशोरी के कोर्ट में बयान होने के बाद उसने पिता के साथ जाने से मना कर दिया और बाबा के साथ जाने की इच्छा जताई। इसके बाद किशोरी को बाबा के साथ भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी बाबा के घर गई है। अभी मामले की जांच चल रही है।