फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teenager found dead the road side in shahjahanpur

Shahjahanpur: रात से लापता किशोर की गुमशुदगी दर्ज करान पहुंचे थे परिजन, मिली मौत की खबर

Fri, 03 Mar 2023 03:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Mar 2023 03:03 PM IST
सार

निगोही क्षेत्र में 16 साल के किशोर का शव शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। वह रात से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
teenager found dead the road side in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया खुशहाली निवासी अनुज (16 वर्ष) का शव गांव के बाहर पेट्रोल पंप के नजदीक पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात गांव का ही दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मेहनत मजदूरी करने वाले अनुज के पास रात करीब 10 बजे कॉल आई थी। बताते हैं कि यह फोन उसके दोस्त ने किया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने जाने के दौरान उन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। 
विज्ञापन


वहां  परिजनों ने अनुज के शव की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, अनुज की हादसे में मौत हुई है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed