फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teenager dies due to tractor-trolley collision of kanwariyas in shahjahanpur

Shahjanpur: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत, साइकिल से घर लौट रहा था 14 साल का विनय

Sun, 31 Jul 2022 09:27 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जलालाबाद (शाहजहांपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Jul 2022 09:27 PM IST
सार

विनय घर से करीब एक किलोमीटर दूर विश्राम नगर में अपने साथी के साथ दावत खाकर साइकिल से लौट रहा था। रात साढ़े नौ बजे शाहजहांपुर रोड पर घर से कुछ दूरी पर गोला से लौट रहे कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करने के प्रयास में विनय को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
teenager dies due to tractor-trolley collision of kanwariyas in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर रोड पर साइकिल सवार विनय (14) को कांवड़ियों से भरी ट्रॉली की टक्कर लग गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई। गांव वालों ने चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


प्रमोद कुमार पत्नी व छोटे बेटे हर्षित के साथ क्षेत्र के गांव मड़ैया गुजरान में रहते हैं। उनका एक मकान गांव कलक्टरगंज में है। यहां उनके भाई उदयभान व बेटियां कविता, सुमन व निशा आदि रहते हैं। कुछ दिन पहले कक्षा पांच पास करने के बाद अगली कक्षा में दाखिला कराने के लिए प्रमोद ने अपने 14 वर्षीय बेटे विनय को भी कलक्टरगंज भेज दिया। 
विज्ञापन


शनिवार शाम विनय घर से करीब एक किलोमीटर दूर विश्राम नगर में अपने साथी के साथ दावत खाकर साइकिल से लौट रहा था। रात साढ़े नौ बजे शाहजहांपुर रोड पर घर से कुछ दूरी पर गोला से लौट रहे कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करने के प्रयास में विनय को टक्कर मार दी। विनय साइकिल समेत दूर जाकर गिरा। विनय को सीएचसी लाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed