फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager dies after consuming medicine given by jholachhap in shahjahanpur

Shahjahanpur: झोलाछाप की दवा खाने के बाद किशोर की मौत, थाने के सामने शव रख परिजनों ने दिया धरना

Sun, 19 Mar 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

अल्हागंज में शनिवार को झोलाछाप की दवा खाने के बाद एक किशोर की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन रविवार की सुबह शव लेकर थाने पहुंच गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Teenager dies after consuming medicine given by jholachhap in shahjahanpur
अल्हापुर थाने के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में झोलाछाप की दवा खाने से 17 साल के किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। रविवार की सुबह परिजन किशोर का शव लेकर थाने पहुंचे। गेट के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। सीओ जलालाबाद ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

शनिवार शाम को हुई किशोर की मौत 

अल्हागंज के मोहल्ला मेवाती निवासी अजय (17) की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे झोलाछाप के पास लेकर गए। झोलाछाप की दवा खाने के बाद शनिवार शाम को अजय की मौत हो गई थी। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। परिजनों ने झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना गेट पर रविवार सुबह आठ बजे धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


चलती ट्रेन में छेड़छाड़: बर्थ पर सो रही महिला यात्री से शर्मनाक करतूत, नैनीताल का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक लोग शव रखकर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद करीब दस बजे सीओ जलालाबाद अजय राय ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने और वापस चले गए। सीओ अजय राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच करके कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed