फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager and girl died due to fever, vomiting and diarrhea

Shahjahanpur News: बुखार और उल्टी-दस्त के कारण किशोरी और बालिका की मौत

Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Teenager and girl died due to fever, vomiting and diarrhea
शाहजहांपुर। बारिश में मच्छर और जलजनित बीमारियों के साथ संक्रामक रोग बढ़ने लगे हैं। रविवार को कलान में बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत होने के बाद सोमवार को दोपहर जलालाबाद में उल्टी-दस्त से बेहाल बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद। उल्टी दस्त से पीड़ित करीब दो साल की बच्ची कामिनी को इलाज के लिए मोहल्ला प्रेमनगर निवासी उसकी मां विनीता सोमवार सुबह सीएचसी लेकर पहुंचीं, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनीता के अनुसार उसके पति हरियाणा मे मजदूरी करते हैं। बेटी कामिनी को रविवार से अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गए। सुबह वह बेटी को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गईं, लेकिन पैसे नहीं होने से वहां इलाज करने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

कलान। मोहल्ला बालाजीनगर में तेज बुखार से दो दिन से बीमार मोरपाल शाक्य की पुत्री ज्योति (17 वर्ष) की रविवार देर रात मौत हो गई। उसकी छोटी बहन नीतू पांच दिन से बुखार से पीड़ित है और उसका उपचार हो रहा है। क्षेत्र के नयागांव कुदरासी, नानपुर, सथरी, जखिया, सेठा, मदनपुर, सैदापुर, पिलुआ, ढका लालपुर, मिलकिया, सथरा धर्मपुर, गियुड़ी, लखनपुर, लालपुर बढ़ेरा, मुसरिया नगला, रुकनपुर, जल्लापुर, गुदौरा दाउदपुर, सहवेगपुर, नौगवां मुबारकपुर आदि गांवों में तमाम ग्रामीण बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, खुजली आदि रोगों से परेशान हैं। इसलिए नगर की पीएचसी पर सोमवार को मरीजों की संख्या 300 से ज्यादा हो गई। पर्चा काउंटर और दवा वितरण खिड़की पर मरीजों की लंबी कतार में धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed