फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teams from Marwah Modern School and Crown Academy won their matches.

Shahjahanpur News: मारवाह मॉडर्न स्कूल, क्राउन एकेडमी की टीमों ने जीते मुकाबले

Fri, 24 Apr 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Teams from Marwah Modern School and Crown Academy won their matches.
कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर चल रहे अंडर-16 क्रिकेट मुकाबले में शॉट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर चल रही शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। मारवाह मॉडर्न स्कूल ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को हराया, जबकि क्राउन एकेडमी ने एसएस क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


पहले मैच में मारवाह मॉडर्न स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट खोकर 150 रन बनाए। चमन ने 44 रनों का योगदान दिया। जवाब में बॉक्स क्रिकेट अकादमी की टीम 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मारवाह स्कूल के यश और शिवांग ने तीन-तीन विकेट झटके। शिवांग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एसएस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 113 रन बनाए, जिसमें कृपांक ने 31 रनों का योगदान दिया। क्राउन एकेडमी के गौतम चंद्र ने छह विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जवाब में क्राउन एकेडमी ने 29 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अक्षत उप्रेती ने 51 रन बनाए। गौतम चंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एसएस क्रिकेट अकादमी के विश्वास ने चार विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed