फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Team reached from Rosa Mill to run Puwayan sugar mill closed for four days

Shahjahanpur News: चार दिन से बंद पुवायां चीनी मिल को चलाने के लिए रोजा मिल से पहुंची टीम

Sat, 04 Mar 2023 09:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 04 Mar 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
Team reached from Rosa Mill to run Puwayan sugar mill closed for four days
पेराई बंद होने से मिल परिसर में गन्ने से भरी ट्रालियां लेकर खड़े किसान। संवाद
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल तकनीकी खराबी आने से चार दिन से बंद है। मिल के कर्मचारी फाल्ट ही तलाश नहीं कर पाए। जुगाड़ से मिल चलाने की जुगत भी काम नहीं आई तो रोजा चीनी मिल से तकनीकी टीम बुलाई गई है। यह टीम फाल्ट तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल में वर्तमान पेराई सत्र में तमाम समस्याएं हैं। एक सप्ताह से मिल तकनीकी खराबी के चलते कई बार बंद हो चुकी है। इससे मिल में गन्ना लेकर आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 28 फरवरी को चीनी मिल तीन घंटे बंद रही। एक मार्च को नौ घंटे और दो मार्च को दस घंटे पेराई कार्य बंद रहा। शुक्रवार सुबह भी मिल बंद हो गई।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि मिल में मशीनरी के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला तकनीकी स्टाफ ठीक से ध्यान नहीं दे रहा हैं। इससे मिल आए दिन बंद हो जाती है। अधिकारी तकनीकी खराबी की बात कह देते हैं, लेकिन खराबी दूर करने में लापरवाही बरती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मिल में तकनीकी खराबी आ गई है। कर्मचारियों को फाल्ट नहीं पता लग सका। इसीलिए रोजा मिल से टीम बुलाई है। फाल्ट का पता लगाया जा रहा है। जल्द मिल चालू हो जाएगी। - दानवीर सिंह, जीएम किसान सहकारी चीनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed