{"_id":"67181212d676533c4b0247a4","slug":"team-formed-again-to-investigate-illegal-encroachments-on-ponds-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-129782-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तालाबों पर अवैध कब्जों की जांच के लिए फिर बनाई गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तालाबों पर अवैध कब्जों की जांच के लिए फिर बनाई गई टीम
Wed, 23 Oct 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
खुटार। एसडीएम संजय पांडे ने क्षेत्र के तालाबों पर अवैध कब्जों की जांच के लिए तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है। टीम अवैध कब्जों की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को देगी।
नगर पंचायत क्षेत्र में 33 तालाब राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। नगर पंचायत के रिकार्ड के अनुसार, इनमें 16 तालाबों पर पूरी तरह से अवैध कब्जा कर नामोनिशान मिटा दिया गया है, शेष 17 तालाबों की आधे से अधिक भूमि कब्जाई जा चुकी है। जनवरी में नगर पंचायत कर्मियों के द्वारा तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद एसडीएम ने टीम का गठन किया था। टीम से तालाबों की पैमाइश कर अवैध कब्जेदारों को चिह्नित करने और रिपोर्ट देने को कहा गया था, लेकिन दस माह बीत जाने के बाद भी टीम ने रिपोर्ट देना तो दूर तालाबों की पैमाइश और जांच की जरूरत तक नहीं समझी है।
अब फिर से तालाबों पर अवैध कब्जों की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। वहीं, लोगों का कहना है कि हर बार टीम गठित कर चुप्पी साध ली जाती है, इस कारण अवैध कब्जे नहीं हट पा रहे हैं।
विज्ञापन
--
तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर और नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। टीम तालाबों पर अवैध कब्जों की जांच कर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय पांडे, एसडीएम पुवायां