{"_id":"6803f53327f22a83050bebd6","slug":"teachers-participated-in-the-program-during-school-hours-bsa-summoned-their-names-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142019-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल समय में कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक, बीएसए ने तलब किए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल समय में कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक, बीएसए ने तलब किए नाम
Sun, 20 Apr 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
शाहहांपुर। सेवानिवृत्त शिक्षकों का समारोह करना शिक्षक नेताओं को महंगा पड़ गया है। बीएसए ने कटरा-खुदागंज के बीईओ हेमेंद्र सिंह से स्कूल समय में कार्यक्रम करने से कई विद्यालयों के बंद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों के नाम तलब किए हैं।
बीएसए ने बीईओ को पत्र भेजकर बताया कि नौ अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय सिमौरा के प्रधानाध्यापक वीर बहादुर गंगवार, कंपोजिट स्कूल खुदागंज नंबर चार के अंसार अली, भुवनेश गंगवार, विकास गंगवार आदि ने शिक्षकों का कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम का समय साढ़े 11 बजे होने के कारण शिक्षण कार्य बाधित हुआ। कई विद्यालय बंद भी कर दिए गए। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय संचालन एवं शिक्षण कार्य कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसा करने के लिए किसी अनुमति ली गई। इसकी आख्या समेत शामिल होने वाले अध्यापकों के नाम बीएसए ने तलब किए हैं।
इससे पहले भी शिक्षक संगठन के कार्यक्रम के चलते शिक्षक विद्यालय समय में शामिल हुए थे। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों के नाम बीईओ से मांगे थे। तब प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी तो विभाग ने कार्रवाई करने से हाथ पीछे खींच लिए थे।