{"_id":"b65ad0d48b1df64463bef46894ca3580","slug":"teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों को डायट में आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों को डायट में आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रशिक्षु शिक्षक चयन की दूसरी सूची बुधवार की रात को जारी कर दी गई। चयन सूची में आए प्रशिक्षु शिक्षकों को शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नियुक्ति पत्रों का वितरण बीएसए राजेश कुमार वर्मा द्वारा कराया जाएगा।
जिले में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 2800 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती की जानी थी। इसके लिए जारी की गई पहली चयन सूची में 2485 प्रशिक्षु शिक्षकों को शामिल किया गया था। इसमें 1114 लोगों को नियुक्ति पत्र लेकर प्राइमरी स्कूलों में ज्वाइन किया था। दूसरी चयन सूची का इंतजार रहे अभ्यर्थियों ने बुधवार को दिन में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से चयन सूची जारी कराए जाने की मांग की थी।
इसके बाद बुधवार की देर रात को कट ऑफ जारी कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस कट ऑफ में 1561 प्रशिक्षु शिक्षक आ रहे हैं। चयन सूची में आए लोगों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्रों का वितरण डायट में किया जाएगा। इसके लिए वहां पर 11 काउंटर लगाए जाएंगे।