{"_id":"691f259d5310de91c60b41b5","slug":"teachers-formed-block-struggle-committee-sachin-was-made-president-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158251-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षकों ने किया ब्लॉक संघर्ष समिति का गठन, सचिन बनाए गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षकों ने किया ब्लॉक संघर्ष समिति का गठन, सचिन बनाए गए अध्यक्ष
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में भावलखेड़ा बीआरसी पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। स्
Link Copied
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भावलखेड़ा बीईओ को छह सूत्री मांगपत्र देकर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। साथ ही विकास खंड स्तर पर संघर्ष समिति का फिर से गठन किया गया। सचिन को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
सुबह बीआरसी में हुई बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने शिक्षकों पर सेवा नियमावली के विपरीत टीईटी लागू करने पर आक्रोश जताया। पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर शत- प्रतिशत शिक्षकों से शामिल होने की अपील की। शिक्षकों ने बीईओ को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि कई शिक्षकों के चयन वेतनमान अब तक स्वीकृत नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
ऐसे सभी शिक्षकों के चयन वेतनमान अतिशीघ्र स्वीकृत कराए जाएं। बीआरसी पर शिक्षकों के प्रार्थना पत्र नहीं लेने, विषम परिस्थितियों में दस मिनट के विलंब पर अनुपस्थित करने पर रोष जताया। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने ब्लाॅक संघर्ष समिति में सचिन अवस्थी को अध्यक्ष, अरविंद त्रिपाठी को मंत्री बनाया। पुनीत मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत मिश्र संयुक्त मंत्री, नागेंद्र राज पाठक व दिनेश आनंद उपाध्यक्ष को बनाया गया। उत्तम कुमार, संजय त्रिपाठी, डॉ.विमलेश त्रिपाठी, डॉ.मयंक भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।