फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers are explaining difficult topics to children through poetry

Shahjahanpur News: कठिन विषयों को काव्य के जरिये बच्चों को समझा रहे शिक्षक

Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers are explaining difficult topics to children through poetry
बरेली में आयोजित कार्यक्रम में नवाचार करने वाले ​शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्रोत: स्वयं - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। जिन विषयों को कठिन मानकर बच्चे उनसे पीछा छुड़ाते हैं, उनको रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए जिले के कुछ शिक्षकों ने नवाचार किया है। वे बच्चों को काव्य के अंदाज में गाकर समझाते हैं। इस शैली को अधिकारियों ने भी पसंद किया है। इसके लिए शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने बरेली में शिक्षकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय को कठिन मानकर छात्र-छात्राएं ज्यादा रुचि नहीं लेते हैं। ऐसे में जिले के कुछ शिक्षकों ने नया रास्ता निकाला। उन्होंने मंथन करने के बाद काव्य के अंदाज में पढ़ाना शुरू किया तो बच्चों ने कक्षा से दूरी बनाना बंद कर दिया। शिक्षकों ने संबंधित वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन को मेल किया था।
विज्ञापन

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की। संस्था ने पूरे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कार्य करने वाले शिक्षकों को आमंत्रित किया। रोटरी भवन बरेली में हुए कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चौहान व जिलाध्यक्ष पारुल मौर्य के नेतृत्व में कवि बालमुकुंद शुक्ल, लाल सिंह कुशवाहा, माला सिंह, विनीता चौरसिया, आशीष कुमार, राहुल गुप्ता व अवनीश पाल आदि शिक्षकों ने गद्य खंडों के साथ गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों को काव्य के रूप में रोचक से ढंग से पढ़ाए जाने पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त कवयित्री व लेखिका सोनरूपा विशाल, राज्यमंत्री अरुण कुमार सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल ने शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर बधाई दी। उनके नवाचारी प्रयासों की सराहना भी की गई। उपलब्धि पर बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ ने उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed