फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher suspended in case of loss of sight of child due to beating in Shahjahanpur

शिक्षिका निलंबित: कार में खरोंच पड़ने पर मासूम के गाल पर जड़े थे थप्पड़, चली गई थी आंख की रोशनी

Tue, 16 May 2023 10:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 May 2023 10:56 AM IST
सार

कार पर खरोंच पड़ने पर गुस्साईं शिक्षिका ने बच्चे को कई थप्पड़ जड़ दिए थे। शिक्षिका ने बच्चे को इतना पीटा कि उसकी बायीं आंख बाहर की ओर निकल आई, जिससे उसकी रोशनी चली गई थी। 

विज्ञापन
Teacher suspended in case of loss of sight of child due to beating in Shahjahanpur
मां की गोद में पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हरसेली में पिटाई से बच्चे की आंख की रोशनी जाने के मामले में बीएसए ने आरोपी सहायक शिक्षिका श्रुति सिंह को निलंबित कर दिया। बच्चे की मां लीलावती ने इस प्रकरण में श्रुति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


लीलावती का पांच साल का पुत्र सौरभ अपने बड़े भाई के साथ 26 दिसंबर, 2022 को स्कूल गया था। मध्यान्ह भोजन के दौरान स्कूल में खड़ी शिक्षिका श्रुति सिंह की कार पर किसी बच्चे ने खरोंच मार दी। इस पर शिक्षिका ने सौरभ की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

मासूम के गाल पर जड़े थे थप्पड़ 

शिक्षिका ने मासूम के गाल पर कई थप्पड़ मारे थे, जिससे उसकी आंख बाहर की ओर निकल आई थी। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। इस मामले में सौरभ की मां लीलावती ने थाने में श्रुति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बीएसए कुमार गौरव ने अब श्रुति सिंह को निलंबित कर दिया है। 

श्रुति के पिता राजकुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने राजीनामा कर लिया है। इसका पत्र भी बीएसए कार्यालय में भेज दिया है। इसके बाद भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस बारे में बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई जांच प्रभावित न होने के चलते की गई है। जांच में दोषी न पाए जाने पर शिक्षिका को बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed