{"_id":"6a457dd051acc3f9e10b284f","slug":"teacher-eligibility-test-begins-today-two-flying-squads-constituted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177787-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से...दो उड़नदस्तों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से...दो उड़नदस्तों का गठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बृहस्पतिवार से प्रारंभ होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियों को मुकम्मल कर लिया गया है। परीक्षा के लिए नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर के नेतृत्व में दो सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
टीईटी की परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो पाली और चार जुलाई को एक पाली में नौ केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण कराने के लिए डीएम ने दो सचल दल बनाए हैं। सचल दल नंबर एक का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत करेंगे। उनके साथ सीओ सिटी सिटी देवव्रत वाजपेयी, डीआईओएस हरिवंश कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूनम मधुकर रहेंगे।
सचल दल नंबर दो में एसडीएम सदर, सीओ सदर शुभम वर्मा, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव और पुवायां की नायब तहसीलदार निशी सिंह को शामिल किया गया है। सचल दल केंद्रों पर भ्रमण कर आख्या एडीएम प्रशासन को देंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसी तरह हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा रिजर्व में 11 सेक्टर व आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। परीक्षा के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
--
दो पालियों में होगी परीक्षा
पहली पाली सुबह साढ़े नौ से 12 और दूसरी पाली दोपहर ढाई से पांच बजे तक होगी। परीक्षा इस्लामिया इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, जीएफ कॉलेज समेत नौ केंद्रों पर होगी। प्रत्येक पाली में 3791 परीक्षार्थी शामिल होंगे। चार जुलाई को सिर्फ एक पाली में परीक्षा आयोजित होगी।
--
टीईटी परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो सचल दल बनाए गए हैं। केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
-रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन