फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tea spills on passenger's leg on Vande Bharat train; journey called off.

Shahjahanpur News: वंदे भारत ट्रेन में यात्री के पैर पर गिरी चाय, स्थगित किया सफर

Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tea spills on passenger's leg on Vande Bharat train; journey called off.
शाहजहांपुर। लखनऊ से देहरादून जाने वाली 22545 वंदे भारत ट्रेन में यात्री के पैर पर गर्म चाय गिर गई। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को यहां रोका गया। रेलवे के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद यात्री ने अपने पिता व साथी के साथ यात्रा स्थगित कर दी और सभी लखनऊ वापस हो गए।
विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी उत्पल तिवारी अपने 20 वर्षीय पुत्र वंश शर्मा के साथ लखनऊ से ऋषिकेश जाने के लिए निकले थे। ट्रेन चलने के बाद संडीला में ट्रेन में वेटर से वंश के ऊपर चाय गिर गई। उत्पल तिवारी ने तुरंत ही टीटीई को जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर सुबह 7:15 बजे ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन

रेलवे के डॉक्टर राजेंद्र माथुर, दाधीच कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चाय से पैर झुलसने पर उत्पल, वंश व उनके साथी एक अन्य यात्री ने अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया और वे शाहजहांपुर स्टेशन पर उतर गए। वह लखनऊ के लिए लौट गए हैं। बताते हैं कि परिजनों ने हादसे के बाद प्राथमिक उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम मुरादाबाद महेश यादव ने बताया कि यात्री वंश शर्मा के पैर पर चाय गिरने की सूचना पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। ट्रेन का ठहराव लखनऊ के बाद शाहजहांपुर है। यात्री को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा सकता था, लेकिन उसने ऐसी कोई मांग नहीं की है। ठहराव नहीं होने पर भी रेलवे की ओर से ट्रेन को रोककर आकस्मिक चिकित्सा पूर्व में भी उपलब्ध कराई जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed