फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tan launched to stardom singing by children

सिंगिंग स्टार बनने को बच्चों ने छेड़ी तान

Sun, 29 Nov 2015 12:27 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 29 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tan launched to stardom singing by children
कर्नल एकेडमी में तीन दिवसीय संगीत उत्सव शुरू हुआ। पहले दिन नन्हें-मुन्नों ने सुर-ताल के माध्यम से एकेडमी सिंगिंग स्टार बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।
विज्ञापन

एकल और समूह गान के माध्यम से बच्चों अपने अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्मी गीतों से लेकर भजन और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से स्कूल का वातावरण ही बदल गया। इस बीच करीब 60 बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से मेगा फाइनल में स्थान पक्का करने की कोशिश की। इससे पूर्व बच्चों में संगीत में निखार लाने के लिए कार्यशाला भी लगाई गई थी, जिसमें गौरव सक्सेना और शिखा शुक्ला ने बच्चों को संगीत की बेसिक जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया।

निर्णायक मंडल में अमित अवस्थी, आरती तनेजा, श्रुति सिंह शामिल रहीं, जबकि संचालन में शिवाली शर्मा, नेहा सक्सेना, हामदा आदि का योगदान रहा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक कर्नल केके चौधरी और निदेशक नीला चौधरी नेेे मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में केेजी से कक्षा दो तक के बच्चों ने सहभागिता की। व्यवस्था में डॉ. मणिका, मिताली, प्रिया, प्रीती, सना, प्रज्ञा अवस्थी, सुजाता भट्टाचार्या आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed