{"_id":"69f4fb0ea04d5235500c4e77","slug":"taking-advantage-of-womans-death-in-accident-stole-jewelry-worth-two-lakhs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-172085-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में महिला की मौत का उठाया फायदा, दो लाख के आभूषण चोरी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में महिला की मौत का उठाया फायदा, दो लाख के आभूषण चोरी किए
विज्ञापन
निगोही में अरुण के परिजनों को सांत्वना देते पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा। स्रोत : वीडियो ग्रैब
पुवायां। गांव भूड़ा मैनारी के पास ओवरब्रिज पर बोलेरो गाड़ी की टक्कर बाइक में लगने से बाइक सवार निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया के अरुण, अरुण की पत्नी सीमा, पुत्र नैतिक और पुत्री दीक्षा की मौत के बाद मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति ने सीमा के लगभग दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। अरुण के पिता राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अरुण अपनी ससुराल पुवायां के गांव सिरखिड़ी में रिश्ते के साले की शादी में शामिल होने आए थे। उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे। 30 अप्रैल को वापस घर जाते समय गांव भूड़ा मैनारी के ओवरब्रिज पर बोलेरो गाड़ी की टक्कर लग जाने से दंपती और उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
अरुण के पिता राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अरुण ससुराल से वापस घर जाते समय अपनी साइड में था, लेकिन बोलेरो चालक ने गलत साइड से आकर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पुत्र, पुत्रवधू और पौत्र, पौत्री की मौत हाे गई। पुत्रवधू सीमा देवी सोने की माला, टॉप्स, पायजेब आदि पहने हुए थी। पौत्री दीक्षा भी चांदी की पायल पहने थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद किसी ने सारा जेवर गायब कर दिया। पुत्र अरुण का मोबाइल भी गायब है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर में दर्ज बोलेरो के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर हादसा करने और जेवर गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -
एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
अरुण, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत के बाद पोस्टमाॅर्टम कर शव अरुण के पिता राकेश कुमार को सौंप दिए गए। शुक्रवार को अरुण और उनकी पत्नी सीमा की अर्थी एक साथ उठी तो तमाम लोगों की आंखें नम हो उठीं। दंपती का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों बच्चों को दफनाया गया है।
--
गेहूं बेचकर साले की शादी में शामिल होने गए थे अरुण
अरुण राजमिस्त्री का काम कर परिवार की गुजर करते थे। पुत्री प्रियांशी ने बताया कि शादी में जाने के लिए पिता के पास रुपये नहीं थे, तो वह दो बोरी गेहूं बेचकर शादी में शामिल होने गए थे। मां काफी समय से एक फ्रिज खरीदने की बात कह रही थीं। पिता ने कहा था शादी से वापस आकर रुपये की व्यवस्था कर फ्रिज खरीदेंगे। परिवार वालों ने प्रियांशी को पिता, मां और भाई-बहन के घायल होने की जानकारी दी। उसे सोशल मीडिया से पिता, मां, बहन, भाई की मौत की खबर लगी।
-- -
विधायक ने दी सांत्वना
दंपती और दो बच्चों की मौत की जानकारी पाकर विधायक सलोना कुशवाहा ने अरुण के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। अरुण के पिता ने विधायक को पुत्रवधू के जेवर गायब होने की जानकारी दी। विधायक ने पुवायां के थाना प्रभारी को जांच कर जेवरों का पता लगवाने के लिए कहा। उन्होंने प्रियांशी की पढ़ाई से लेकर शादी तक की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने एसडीएम को कॉल कर प्रियांशी की मदद कराने के लिए कहा। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
--
परिजनों ने बताया था कि जब उन्होंने शव देखा तो जेवर गायब थे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेवर गायब होने की जांच कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां