फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Take care of eyes with work on mobile-computer

मोबाइल और कंप्यूटर पर काम के साथ आंखों का भी रखें ख्याल

Thu, 26 May 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Take care of eyes with work on mobile-computer
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं की आंखो की जांच करते नेत्र परीक्षण अधिकारी दिनेश चंद्र सक्सेना? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्राओं को आंखों की देखभाल के टिप्स दिए गए। नेत्र परीक्षण अधिकारी दिनेश सक्सेना ने छात्राओं को काजल, सुरमा का इस्तेमाल ज्यादा न करने की सलाह दी। साथ ही कंप्यूटर-मोबाइल के प्रयोग के दौरान आंखों का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान करीब 90 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम ‘अपराजिता-100 इस्माइल्स’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेत्र परीक्षण अधिकारी दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई करने के साथ ही अपनी आंखों का ध्यान रखें। मोबाइल और कंप्यूटर की किरणें सीधे आंखों पर असर डालती हैं। उन्होंने चेताया कि पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए और आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। इस दौरान छात्राओं की आंखों की जांच भी की गई। प्रधानाचार्य शाइस्ता नसीम के संचालन में हुए कार्यक्रम में इरम जबी, भावना शर्मा, बुखरा यूसुफी, फौजिया खान, निकहत परवीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ये दिए टिप्स
-कंप्यूटर पर काम करते समय हर घंटे पर 15 मिनट आंखों को आराम दें
-आंखें थकने पर ठंडे और साफ पानी से धोएं।
-हरी सब्जी, पालक, दूध का सेवन करें।
-घर में रखी कोई भी दवा का प्रयोग करने से बचें।
-चादर या रजाई के अंदर मोबाइल का प्रयोग न करें।
-दिक्कत होने पर नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें।
-धूल-मिट्टी जाने पर आखों को मसलने की बजाये धो लें।
आंखों की देखभाल जरूरी
-आंखों को भी देखभाल की जरूरत है। दिक्कत होने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए ताकि बीमारी न बिगड़े। -शैजीन
सावधानी पर करेंगे अमल
-मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करते समय आंखों का ध्यान रखेंगे। मोबाइल का गैरजरूरी इस्तेमाल नहीं करेंगे। -रमशा
सूरमा-काजल नुकसानदायक
-सूरमा, काजल आंखों के लिए नुकसानदायक है। यह बात पहले हमें पता नहीं थी, अब ध्यान रखेंगे। -अलीशा
आंखें महत्वपूर्ण अंग
-आंखों शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसकी देखभाल करने में लोग लापरवाही करते हैं। यह खतरनाक है। -शबेनाज
धूल-मिट्टी से आंखें बचाएं
-आंखों में धूल-मिट्टी पड़ने पर मलना नहीं चाहिए, इसके भी काफी ज्यादा नुकसान है। डॉक्टर भी सचेत करते हैं। -फरहत
कोई भी दवा न डालें
-घर में रखी कोई भी दवा आंखें में नहीं डालनी चाहिए। एक्सपायर दवा से आंख को नुकसान हो सकता है। -मदीहा
आंखों को धोना फायदेमंद
-डॉक्टर ने आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोने की सलाह दी है। ऐसा करने से आंखों को फायदा होगा। -शाजिया अजीम
स्क्रीन की किरणों से बचें
-कंप्यूटर की स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन डालने से किरणें सीधे आंखों पर असर नहीं डालेंगी। अब इसका ध्यान रखेंगे। -खुशनाज

शाहजहांपुर के नेशनल गल्र्स इंटर कॉलेज में  अपराजिता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेत्र परीक्ष

शाहजहांपुर के नेशनल गल्र्स इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेत्र परीक्ष- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के नेशनल गर्ल्र्स इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। संवाद

शाहजहांपुर के नेशनल गर्ल्र्स इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed