फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tables will be allotted before the counting of votes begins

मतगणना शुरू होने से ठीक पहले कर्मचारियों को आवंटित होंगी टेबिलें

Sun, 06 Mar 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tables will be allotted before the counting of votes begins
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए गत 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद दस मार्च को रोजा मंडी परिसर स्थित केंद्रीय भंडारण निगम के गोदामों में बनाए गए मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती होगी। इस कार्य में विभिन्न विभागों के करीब 750 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पहले चरण में शनिवार को सुबह और दोपहर बाद दो पालियों में कर्मचारियों को गांधी भवन प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास यह है कि मतगणना कार्य में गोपनीयता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्र वार गणना टेबल का आवंटन दस मार्च को वोटों की गिनती शुरू होने से ठीक पहले किया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए शनिवार को प्रथम पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को विधानसभा क्षेत्र आवंटित नहीं किया जाएगा। केवल उन्हें अपनी आईडी बनवाने के निर्देश देकर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे और वोटों की गिनती की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी 456 मतगणना कर्मचारी और रिजर्व ड्यूटी वाले 72 कर्मचारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि नौ मार्च को प्रस्तावित दूसरे चरण के प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को ड्यूटी शीट उपलब्ध कराने के साथ विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। इन कर्मचारियों को दस मार्च को मतगणना शुरू होने से पहले सुबह छह बजे रोजा मंडी परिसर में अंतिम प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया और वहीं पर उन्हें यह बताया जाएगा कि कि किस कर्मचारी को किस टेबल पर जाकर ड्यूटी करनी है। बताया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 गणना टेबल लगाई जाएंगी। साथ ही माइक्रो आब्जर्वर, आरओ, एआरओ की टेबल लगेंगी और हर विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में तीन आरक्षित टेबिल बनाकर वहां रिजर्व श्रेणी के 12-12 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किस कर्मचारी से वोटों की गिनती किस विधानसभा क्षेत्र में कराई जाएगी, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार इसे अत्यंत गोपनीय रखा जा रहा है। प्रशिक्षण में जो कुछ बताया जाए, उसे संबंधित कर्मचारी ध्यानपूर्वक सुनें, ताकि आयोग से निर्धारित लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अक्षरश: पालन हो सके। -डॉ. सतीश चंद्र पाठक, मतगणना प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी/जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed