फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swine flu confirmed in three people from Shahjahanpur.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Swine flu confirmed in three people from Shahjahanpur.
शाहजहांपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर जारी अलर्ट के बीच शाहजहांपुर के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज पुवायां और दो शहर के रहने वाले हैं, जिसमें एक सदर बाजार क्षेत्र का है। तीनों मरीज प्रदेश स्तर से जारी आंकड़ों में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर गाइडलाइन लागू कर दी थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए। वहीं, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो बेड की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सोमवार को शाहजहांपुर के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि पुवायां निवासी एक कैंसर पीड़ित की यूरिन जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। दूसरा मरीज सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों मरीज वर्तमान में लखनऊ में रह रहे हैं और पीजीआई, लखनऊ में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के एक अन्य व्यक्ति में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को तीनों मरीजों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाएगा। इसके बाद मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्र में जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों की जांच की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। सीएमओ ने कहा कि किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed