{"_id":"6acd4443ef6b3212d4049ab7","slug":"swindled-115-lakh-under-the-pretext-of-arranging-a-marriage-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-187264-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी कराने का झांसा देकर 1.15 लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी कराने का झांसा देकर 1.15 लाख रुपये ऐंठे
विज्ञापन
तिलहर। गांव बधीचक निवासी अमरपाल ने कुछ लोगों पर शादी कराने का झांसा देकर 1.15 लाख रुपये लेने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
अमरपाल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक ने शादी कराने के नाम पर कुछ लोगों संग षड्यंत्र रचा। इसके बाद वे उसे हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में ले गए। शादी कराने का वादा किया। वहां उसे एक महिला दिखाई गई और उससे 55 हजार रुपये नकद ले लिए। फिर कई बार में 60 हजार रुपया और ले लिया, लेकिन शादी नहीं कराई गई।
आरोप है कि महिला के घर ले जाकर उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद