फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sweltering heat and humidity cause distress; cloudy skies expected.

Shahjahanpur News: उमस और गर्मी ने किया बेहाल, बादल छाए रहने के आसार

Thu, 23 Jul 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sweltering heat and humidity cause distress; cloudy skies expected.
धूप से बचने के लिए सिर ढककर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। मंगलवार रात में बूंदाबांदी हुई लेकिन बुधवार सुबह तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हो गए। अधिकतम में वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है, बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। तापमान और उमस में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम में 1.6 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है। आर्द्रता 73 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल छाए रहने की के साथ तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed