फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sweetness fair to be held today at Sugarcane Research Council

Shahjahanpur News: गन्ना शोध परिषद में आज लगेगा मिठास मेला

Thu, 23 Oct 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sweetness fair to be held today at Sugarcane Research Council
शाहजहांपुर। उप्र गन्ना शोध परिषद में शुक्रवार को मिठास मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को मिनी सीड किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिवसीय मेले की तैयारियों में गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक जुट गए हैं। परिषद के निदेशक एवं अपर गन्ना आयुक्त विकास वीके शुक्ल ने बताया कि शरदकालीन गन्ना बुआई को प्रोत्साहित करने एवं गन्ना किसानों को नवीन तकनीक की जानकारी देने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में नवीन गन्ना किस्म कोशा 18231 और कोशा 19231 का मिनी सीड किट किसानों को दी जाएंगी। उन्हीं किसानों को किट दी जाएंगी जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कराई है। मेले में हजारों किसानों के आने का अनुमान है। निदेशक ने बताया कि मेले में किसानों को जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान उन्हें बेहतर खेती-किसानी के गुर बताएंगे ताकि वे अधिक से अधिक उपज प्राप्त कर सकें। आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। मेले में गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और किसानोें को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed