फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sweetness fair on 24th at Sugarcane Research Council

Shahjahanpur News: गन्ना शोध परिषद में मिठास मेला 24 को

Tue, 14 Oct 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sweetness fair on 24th at Sugarcane Research Council
शाहजहांपुर। उप्र गन्ना शोध परिषद की ओर से 24 अक्तूबर को गन्ना शोध परिषद में मिठास मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद के निदेशक एवं अपर गन्ना आयुक्त (विकास) वीके शुक्ल ने बताया कि शरदकालीन गन्ना बोआई को प्रोत्साहित करने एवं गन्ना किसानों को नवीन तकनीक से रूबरू कराने के लिए मिठास मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में नवीन गन्ना किस्मों कोशा 18231 एवं कोशा 19231 का मिनी सीड किट ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करने वाले किसानों को दिया जाएगा।

इसमें प्रदर्शनी से गन्ना उत्पादन की विभिन्न तकनीकी प्रदर्शन के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों के स्टाल से गन्ना खेती की नवीनतम जानकारियां कृषकों से साझा की जाएंगी। वैज्ञानिक व्याख्यान भी देंगे। विकसित कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीकी को लोकगीत के माध्यम से किसानों को बताने के लिए लोकगायक भी बुलाए जा रहे हैं। मेले में अच्छा गन्ना लाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed