{"_id":"57f00c2c4f1c1b9074576cef","slug":"swayamwar-broken-pride-of-lord-vishnu-narada","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंवर में भगवान विष्णु ने नारद का तोड़ा अभिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंवर में भगवान विष्णु ने नारद का तोड़ा अभिमान
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्वयंवर में भगवान विष्णु ने नारद का तोड़ा अभिमान
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मंचन का दौर शुरू होने के साथ खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड की नगर रामलीला और फैक्ट्री इस्टेट की रामलीला में दश्रक उमड़ने लगे हैं। शनिवार को नगर रामलीला में भगवान राम और रावण के जन्म के साथ भगवान विष्णु द्वारा स्वयंवर में देवर्षि नारद का अभिमान तोड़े का प्रभावी मंचन किया गया। उधर, ओसीएफ रामलीला में शिव विवाह मंचन ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया।
खिरनीबाग की नगर रामलीला में जहां एक ओर बच्चों के किलकारियां सुनाई दे रही थीं तो मंचन पर तमाम निगाहें टकटकी लगाए रहीं। नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने नारद मोह, कामदेव को जीत लेने का नारद का अभिमान, नारद द्वारा विष्णु को श्राप और बाद में क्षमा याचना के प्रसंगों पर जीवंत अभिनय किया। नारद रूप में जनार्दन, दशरथ बने कृष्ण मोहन शर्मा और अन्य पात्रों में संजय सक्सेना, अनिल शर्मा, राकेश श्रीवास्तव ने अभिनय की छाप छोड़ी।
इस बीच, भगवान विष्णु-लक्ष्मी की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने झांकी की आरती उतारी। व्यवस्था में नरेंद्र मिश्रा, विनोद अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, मुकेश कुमार, मीना गुप्ता, पूरन सिंह, कंवलजीत कौर, सचिन गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
उधर, ओसीएफ रामलीला में पहले दिन याज्ञवल्क्य संवाद, अगस्त्य-शिव वार्ता, सती त्याग, दक्ष यज्ञ विध्वंस, हिमांचल राज को नारद का उपदेश, उमा परीक्षा आदि लीलाएं खेली गईं, लेकिन सबसे आकर्षक मंचन रहा शिव विवाह का। मंचन में कल्याण राम ने ऋषि भारद्वाज, अरशद आजाद याज्ञवल्क्य, अंकित सक्सेना शिव, प्रियंका सती, एसएल सिंह अगस्त्य मुनि, रोहित सक्सेना राम और रेखा वर्मा ने सीता का अभिनय किया। इससे पूर्व, ओसीएफ के महाप्रबंधक एन शिवानंद ने झांकी के समक्ष नारियल फोड़कर मंचन का शुभारंभ किया। सत्य नारायण, पैट्रिक दास और अंकित सक्सेना ने संयुक्त निर्देशन किया।