फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swachhakar women staged a sit-in and demanded the money stolen

स्वच्छकार महिलाओं ने धरना देकर मांगी हड़पी गई धनराशि

Thu, 02 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Swachhakar women staged a sit-in and demanded the money stolen
शाहजहांपुर में बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में धरना देती स्वच्छ कार महिलाएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महिला स्वच्छकारों को सम्मानजनक जीवन यापन के लिए स्वच्छकार विमुक्ति योजना के तहत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम से 40-40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। उसमें से दस-दस हजार रुपये यह कहकर ले लिए गए कि उन्हें दूसरी योजना से दो-दो लाख रुपये दिलाए जाएंगे। महिलाओं ने बुधवार को लोनिवि के अतिथि गृह परिसर में धरना देने के बाद विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल से भेंट कर ज्ञापन दिया। और हड़पी गई रकम दिलाने की मांग की ।
विज्ञापन

ज्ञापन में योजना के जिला समन्वयक मुरारी लाल भास्कर पर लगाए गए गंभीर आरोपों को देखते आयोग की सदस्य ने सीओ सिटी सरवणन टी को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ज्ञापन में कहा गया है कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद जिला समन्वयक ने विभिन्न ब्लॉकों में तैनात अपने चहेते सफाई कर्मचारियों को उनके घरों पर भेजकर दस-दस हजार रुपये वसूल करा लिए।
विज्ञापन

साथ ही उनसे यह भी कहा गया कि अगली बार ढाई-ढाई लाख रुपये दिलाए जाएंगे, लेकिन उसमें 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे। ज्ञापन में कथित तौर पर वसूली में लिप्त उन सभी सफाई कर्मचारियों के नाम-पते और तैनाती स्थल भी दिए गए हैं। महिलाओं के अनुसार जिला समन्वयक से भेंट करने पर उन्होंने जान की धमकी देकर लौटा दिया। इस मौके पर राकेश कुमार, माया देवी, सरिता, सोनवती, उर्मिला, रामवती, राधा, पिंकी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे राजनीतिक दुर्भावना के तहत महिलाओं को शिकायत करने को लाया गया है। मैं विधानसभा चुनाव से पहले तक भाजपा का प्रांतीय सदस्य था। गत वर्ष छह सितंबर को मैंने भाजपा छोड़ी और 18 सितंबर से मेरे ऊपर झूठे मुकदमें दर्ज कराए जाने लगे। नगर निगम की विरोधी लॉबी भी स्वच्छकार महिलाओं को मेरे खिलाफ भड़का रही है। विपक्षी दलों के माध्यम से यह प्रकरण विधानसभा तक पहुंचाऊंगा। -मुरारी लाल भास्कर, जिला समन्वयक, स्वच्छकार विमुक्ति योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed