फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspicious Condition Death of girl Who living in relationship in Shahjahanpur

सहमति संबंध में रह रही युवती की मौत: एक माह की थी गर्भवती, ये दवा को खाने से बिगड़ी हालत, पत्नी बताकर भर्ती...

Mon, 29 May 2023 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 May 2023 01:29 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सहमति संबंध में रह रही युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने युवक और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। हिंदू संगठन के नेताओं के विरोध के बाद एससीएसटी, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने समेत अन्य आरोपों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नावेद और फरहाद खान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Suspicious Condition Death of girl Who living in relationship in Shahjahanpur
हिंदू संगठन पहुंचे तो हरकत में आई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में दूसरे समुदाय के युवक के साथ एक साल से सहमति संबंध में रह रही एक अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट लखीमपुर खीरी की 21 वर्षीय युवती की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एक माह की गर्भवती थी। परिजनों ने युवक समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


हिंदू संगठन के नेताओं के विरोध के बाद एससीएसटी, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने समेत अन्य आरोपों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नावेद और फरहाद खान को गिरफ्तार कर लिया। युवती पहले लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में एक चैरिटेबल अस्पताल में नौकरी करती थी। करीब एक साल पहले उसे यहां चौक कोतवाली क्षेत्र की शाखा में भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दस बजे युवती को गंभीर हालत में लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद नावेद अपने एक साथी के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह होने पर डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रात में ही युवती के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के भाई ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बहन की हत्या का आरोप लगाया। उसने मोहम्मद नावेद, लोदीपुर निवासी पप्पू उर्फ मुस्तकीम व फरहाद खान पर नाम बदलकर युवती के साथ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। भाई ने तहरीर में आरोप लगाया कि एक मौलवी के पास ले जाकर धर्मांतरण का दबाव भी बनाया। साथ ही शनिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।

पत्नी बताकर अस्पताल में कराया भर्ती
युवती की मुलाकात नावेद से उस समय हुई थी, जब वह किसी रिश्तेदार का उपचार कराने के लिए आया था। वहीं से दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच युवती का ट्रांसफर शाहजहांपुर हो गया। पुलिस के अनुसार युवती और नावेद करीब एक साल से सहमति संबंध बनाकर रह रहे थे।
 

युवती के पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक युवती पढ़ाई पूरी करने के साथ कुछ दिन दिल्ली में काम किया। इसके बाद वापस यहां आ गई। नावेद प्राइवेट नौकरी करता था। करीब एक साल पहले युवती के शाहजहांपुर आने पर वह उसके साथ ही रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक युवती एक माह की गर्भवती थी। 

नावेद ने मेडिकल स्टोर से गर्भपात कराने के लिए दवा लाकर उसे खिला दी। शनिवार रात उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। नावेद पहले उसे लेकर निजी अस्पताल गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल में नावेद ने खुद को शोएब सिद्दीकी बताया और युवती को अपनी पत्नी जोया सिद्दीकी बताकर भर्ती कराया।

हिंदू संगठन पहुंचे तो हरकत में आई पुलिस
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू संगठन सक्रिय हो गए। हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचकर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अमित चौरसिया, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार, रोजा व चौक कोतवाली की पुलिस अस्पताल पहुंच गई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 

कई महीनों से घर नहीं गई थी युवती
युवती कई महीने से अपने घर नहीं गई थी। वह होली पर परिजनों के पास गई थी। वह परिजनों से फोन से संपर्क में रहती थी। शुक्रवार को मौसी की बेटी को फोन किया था। उससे सामान्य तरीके से बात भी की थी। मृतका की ताई ने बताया कि उसने कभी किराये के कमरे का पता नहीं बताया था। ताई ने बताया कि युवती से जब भी शादी की बात की जाती थी तो वह बड़े भाई की शादी के बाद करने की बात कहकर टाल देती थी।
 

मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी नावेद ने लिव इन रिलेशन शिप में रहने की बात बताई है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। - सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed