फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Survey of 2589 Waqf properties of the district started again

Shahjahanpur News: जिले की 2589 वक्फ संपत्तियों का फिर से शुरू हुआ सर्वे

Fri, 10 Jan 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Survey of 2589 Waqf properties of the district started again
शाहजहांपुर। जिले की वक्फ संपत्तियों का फिर से सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे के लिए सभी स्थानीय नगर निकायों के साथ ही अन्य विभागों से भी मदद मांगी गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन




जिले में 2589 वक्फ संपत्तियां हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास सबसे अधिक संपत्ति है। इनमें कब्रिस्तान, मजार, ईदगाह, मस्जिद, मदरसे समेत अन्य संपत्तियां शामिल हैं। शिया वक्फ बोर्ड के पास केवल एक इमामबाड़ा है। वक्फ के नियम के हिसाब से कुल आय की सात प्रतिशत धनराशि वक्फ बोर्ड को भेजी जाती है। शेष धनराशि संबंधित मस्जिद, कर्बला या कब्रिस्तान पर खर्च की जाती है। तमाम वक्फ संपत्तियों पर कब्जा किए जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि पूर्व में भी वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया जा चुका है। वक्फ संपत्तियों के राजस्व और अभिलेखों की जांच की जा रही है। गजट और रजिस्ट्रेान के हिसाब से वक्फ संपत्तियों का सर्वे किया जा रहा है। शासन से निर्देश आने के बाद 30 दिसंबर से दोबारा सर्वे शुरू कराया गया है। इसमें सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, कृषि विभाग, सभी स्थानीय नगर निकाय आदि का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे पूरा करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विभागों से मांगी गई रिपोर्ट
वक्फ की संपत्ति बताकर कई सरकारी जगहों पर भी कब्जे किए जाने की कई शिकायत हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने रोडवेज, रेलवे, कृषि, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत आदि विभागों से रिपोर्ट मांगी है। अगर किसी सरकारी विभाग की जगह पर कब्जा सामने आएगा तो उसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed