फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Surprised people looking at Modi lookalike

मोदी के हमशक्ल को देख अचंभित हुए लोग

Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
 Surprised people looking at Modi lookalike
शाहजहांपुर में मोदी का हमशक्ल।
बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को देखकर लोग अचंभित होकर रह गए। युवाओं ने मोदी के हमशक्ल मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन उप्र के अभिनंदन पाठक उर्फ जूनियर मोदी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। अभिनंदन पाठक किसी काम से डीएम से मिलने आए थे। उनके साथ मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद हुसैन नकवी और डॉ. टीआर उर्फ राज सम्राट भी थे। अचानक मोदी का चेहरा सामने आते ही युवा हतप्रभ होकर उन्हें देखते ही रह गए। आननफानन में उनसे परिचय कर युवाओं ने फूलमालाओं का इंतजाम किया और जूनियर मोदी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सलमान खान, सुनील शर्मा, सुधीर सिंह, राजू कुरैशी, मो. हुसैन, गौरव सिंह, अनूप कुमार, भगवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed