फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Superintending Engineer performing traders in the office

अधीक्षण अभियंता कार्यालय में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2015 12:12 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 08 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer performing traders in the office
दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक लगातार पांच घंटे की बिजली कटौती पर रोक नहीं लगाए जाने पर शहर के व्यापारी शुक्रवार को भड़क उठे। उन्होंने व्यापार मंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में एसई के नाम ज्ञापन देकर कटौती पूर्ववत तीन चरणों में कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इसलिए भड़के कंछल गुट के व्यापारी
पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने शहरी क्षेत्र में रोजाना तीन चरणों में नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती का रोस्टर लागू किया था। इसके तहत बीते सप्ताह तक सुबह चार बजे से आठ बजे तक, दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम पांच बजे से सात बजे तक कटौती समय नियत रहा। बाद में शहरी क्षेत्र में लोड चेकिंग अभियान के मद्देनजर सुबह चार से आठ बजे तक कटौती पूर्ववत नियत रही, लेकिन दूसरे चरण में दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक लगातार पांच घंटे कटौती लागू कर दिए जाने से बाजारों में व्यापार प्रभावित होने के साथ घरों-प्रतिष्ठानों के इनवर्टर फेल होने लगे।
विज्ञापन


कटौती का पुराना शेड्यूल लागू करने की मांग
व्यापारी नेताओं ने ज्ञापन देकर कहा कि नियमित कटौती में दो घंटे की छूट देकर कटौती का रोस्टर सुबह पांच से सात बजे तक, दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक और शाम पांच से सात बजे तक नियत किया जाए, जिससे कि लोगों के इनवर्टर काम लायक बैटरी चार्ज कर सकें और बिजली संकट से राहत मिले। ज्ञापन में पैना-कैंट क्षेत्र की 33 केवी लाइन में सुधार कराने, शाहर में ढीले तार कसे जाने और कार्यदायी संस्था एनकेजी से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में कंछल गुट के प्रदेश मंत्री नारायण दास अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, मनोज खन्ना, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता, विजय बियानी, अमित शर्मा, सगीर अहमद अंसारी, राजेश मोहन टंडन, पंकज गुप्ता, लक्ष्मीकांत मिश्रा, नवल किशोर सोमानी, अनुभव मेहरोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामर्शियल रेट पर भड़के जलालाबाद के व्यापारी
शाहजहांपुर। पश्चिमी व्यापार मंडल से जुड़े जलालाबाद के व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में एसई के नाम एक्सईएन एके शुक्ला को ज्ञापन देकर वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए घरेलू दरों पर पर्याप्त वोल्टेज की कटौती रहित बिजली सप्लाई मांगी।

संगठन की जलालाबाद नगर इकाई के अध्यक्ष पीके पांडेय ने कहा कि उत्पादन इकाइयों से बिजली एक रेट पर खरीदने के बाद व्यापारियों से अधिक बिल लिया जा रहा है, जबकि दिन भर में कस्बे के व्यापारियों को बमुश्किल चार घंटे बिजली दी जा रही है। ज्ञापन में बिजली की दरें घटाने और उसी के अनुरूप सरचार्ज में कमी करने की मांग की गई है। एक्सईएन ने कहा कि बिजली की दरें नीतिगत मामला है, जिस पर उच्चाधिकारी ही कोई निर्णय लेने में सक्षम होंगे। प्रदर्शन में मुन्नू लाल मिश्र, कृष्णकांत दीक्षित, संजय गुप्ता, अमित कटियार, राजू बग्गा, रामरक्षपाल, तरुण शर्मा, शब्बीर हक, मुरलीधर भोजवाल, ओमकार गुप्ता, देवेंद्र पाल, प्रखर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed