{"_id":"584d55764f1c1b743a2c35f1","slug":"sunday-holiday-resort-became-sbi-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे की छुट्टी में एसबीआई के एटीएम बने सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे की छुट्टी में एसबीआई के एटीएम बने सहारा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से नकदी के लिए तरस रहे लोगों के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम मददगार साबित हुए। हालांकि, एसबीआई की केवल टाउनहाल स्थित मुख्य शाखा के एटीएम ही नगदी देने में समर्थ रहे जबकि अन्य एटीएम कैश नहीं होने से ठप रहे। निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम भी कैश खत्म हो जाने के कारण शनिवार दोपहर बाद से बंद हैं। बैंकों ने अपने एटीएम में शुक्रवार शाम को कैश भरा दिया था। एसबीआई समेत निजी बैंकों के एटीएम शनिवार दोपहर तक कैश निकालते रहे, लेकिन फिर नोट खत्म होने के साथ एक-एक कर एटीएम बंद होने लगे। एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम भी शनिवार को देर रात चलने बंद हो गए। चूंकि, नोटबंदी के बाद से राष्ट्रीयकृत बैंकों में केवल एसबीआई के एटीएम से लोगों को नगदी मिलती रही। इसलिए घरेलू खर्च की रकम जुटाने के लिए लोग सुबह आठ बजे से वहां के तीनों एटीएम के सामने लाइनें लगाकर खड़े हो गए। जन सामान्य की दिक्कत को समझते हुए एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आरबी त्रिवेदी और मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार झा ने एटीएम में कैश भराकर उन्हें चालू करा दिया। इस तरह छुट्टी के बावजूद जो लोग कैश लेने के लिए दोपहर बाद तक एसबीआई मेन ब्रांच पहुंचे, उन्हें वहां के एटीएम से निराश नहीं लौटना पड़ा। खास यह रहा कि नोटबंदी के बाद से अन्य दिनों की तरह अग्रणी बैंक बॉब के सारे 68 एटीएम ठप रहे। यही नहीं, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक आदि के सारे एटीएम दिखावटी बने रहे।
विज्ञापन