{"_id":"09990de7df116638e438b1558849ac98","slug":"summoned-to-the-state-information-commission-department-of-electrical-aksian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के एक्सईएन राज्य सूचना आयोग में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के एक्सईएन राज्य सूचना आयोग में तलब
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गईं सूचनाएं समय से उपलब्ध नहीं कराने पर राज्य सूचना आयोग ने पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन सिटी को तलब किया है। उन्हें आयोग के सचिव ने अपना पक्ष रखने के लिए नौ अप्रैल को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन से जुड़े बहादुरपुरा निवासी कर्मचारी नेता रामविलास ने गत वर्ष जून में आरटीआई के तहत दो आवेदन प्रस्तुत करके कई सब स्टेशनों के प्रभारी जेई को एडवांस भुगतान की गई धनराशि, ठेकेदारों को किए गए भुगतान और गैरहाजिर कर्मचारियों की ऐवजी में काम करने वाले स्टाफ का विवरण मांगा था।
पदेन जन सूचना अधिकारी एवं एक्सईएन से उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपीलें दायर कीं। दोनों मामलों की सुनवाई के बाद आयोग ने एक्सईएन को तलब करने का आदेश जारी कर दिया।