{"_id":"6190118bfc26db418a0e8b1d","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly4660408175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन
गौरव उर्फ भानू का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव सिकंदरपुर अफगानान में शुक्रवार रात युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक महीने पहले ही युवक के पिता का शव गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में मिला था।
शुक्रवार शाम सिकंदरपुर अफगानान गांव निवासी 25 वर्षीय गौरव उर्फ भानू की पत्नी सुमना देवी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों बरामदे में सो गए। पत्नी व अन्य परिजन के सो जाने पर गौरव उठा और कमरे में जाकर दरवाजा बंदकर अपने अंगौछे के फंदे से पंखे के कुंडे में लटक गया। कुछ देर बाद आंख खुलने पर पति को चारपाई पर न देखकर सुमना ने उसेे तलाश किया।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसे शक हुआ और उसने आवाज लगाई। शोर सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए और कमरे से कोई आवाज न आने पर घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो गौरव फंदे पर लटका हुआ था। गौरव को नीचे उतारकर उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गौरव ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह अपने तीन भाइयों में बड़ा था और उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बच्ची निशा है। 11 अक्तूबर को गौरव के पिता राकेश अचानक लापता हो गए थे। 14 अक्तूबर को राकेश का शव गांव के पास ही स्थित कब्रिस्तान में मिला था।
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की वजह पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है।