{"_id":"618ace6b07f9e93c524ae1a4","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly4656089154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, रेल की पटरी पर पुलिस ने बरामद की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, रेल की पटरी पर पुलिस ने बरामद की लाश
विज्ञापन
तिलहर में रोते बिलखते नरवीर के परिजन
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। एक युवक ने मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं रेल पटरी पर एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विष्णु देव के 22 वर्षीय पुत्र नरवीर का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत के समीप पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गांव रुद्रपुर के लोगों ने की। सूचना पर पिता विष्णु देव और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाने के एसआई विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण सामने आ रहे हैं। बताते हैं कि रात में नरवीर घर पर सोया था। सुबह 4 बजे उठकर घर से बाहर निकल कर उसने आत्महत्या कर ली। नरवीर बाहर किसी शहर में मजदूरी करता था और दीपावली पर घर आया था। वहीं गांव रुद्रपुर के दक्षिण दिशा में रेल की पटरी पर एक युवक का शव अपलाइन पर पुलिस को मिला।
विज्ञापन
युवक का सिर फट जाने के कारण उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। एसआई विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष लग रही है। वह काले रंग की फटी हुई जॉकेट, काली पैंट तथा खाकी कलर की शर्ट पहने था। उसके पास पहचान के लिए कुछ भी नहीं मिला है। क्षेत्र में चर्चा है कि दो दिन पहले एक व्यक्ति पटरी के आसपास घूम रहा था। वह मानसिक मंदित प्रतीत हो रहा था। संभव है कि वही व्यक्ति ट्रेन से कट गया हो।