{"_id":"6154c3d88ebc3e09f95a9417","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly4613115123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से तंग महिला शारदा नहर में कूदी, बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से तंग महिला शारदा नहर में कूदी, बचाया
विज्ञापन
शारदा नहर से निकालने के बाद महिला को देखने को लगी भीड़
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। घरेलू कलह से तंग एक महिला ने बुधवार को शारदा नहर में कूद कर जान देने की कोशिश की। एक तैराक ने महिला को नहर से निकाल कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने महिला को उसके पुत्र के साथ घर भेज दिया है।
बंडा के गांव भितिया श्याम की 45 वर्षीय महिला के घर में कई दिन से झगड़ा हो रहा था। घरेलू कलह से तंग महिला बुधवार दोपहर बंडा बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर के शारदा नहर पुल पर पहुंची। महिला कुछ दूर पुल पर बैठी रही और अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला पानी के तेज बहाव में बहने लगी।
इसी बीच मकसूदापुर बाजार जा रहे एक तैराक ने नहर में डलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नहर से निकाल लिया। लेकिन नहर में कूदने वाली महिला बेहोश हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक लोग प्रयास कर महिला को होश में ले आए।
विज्ञापन
महिला से जानकारी करने के बाद पुलिस ने उसके पुत्र को बुलाया और महिला को कोई समस्या होने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए महिला को पुत्र के साथ घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत ठीक है। वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती थी।