{"_id":"614a2e708ebc3ecf7b2690b2","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly4604126161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
मृतक राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। मंगलवार सुबह एक युवक ने तिलहर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी राम अवतार शर्मा उर्फ नटवीर बाबा के 28 वर्षीय पुत्र राहुल शर्मा ने मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे तिलहर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के समीप अप लाइन पर शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की टक्कर लगने से उसका सिर फट गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को तिलहर रेलवे स्टेशन पर रोका और घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेन चली गई। सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक विकास कुमार और रंजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल शर्मा अविवाहित था। उसके पिता रामअवतार शर्मा एक मंदिर में पुजारी हैं। पिता ने बताया कि राहुल उसका तीसरे नंबर का पुत्र है।
विज्ञापन
वह दिल्ली में फर्नीचर का काम करता था वहां से चार दिन पहले यहां आया था। यहां से बहन के यहां गांव बिरसिंहपुर चला गया था। उन्होंने बताया कि वह आज सुबह 7:00 बजे लौटा था। यहां मंदिर पर रुकने के बाद निकल गया था। राहुल के छोटे भाई कमल ने बताया कि यहां पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।