फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide poisining

मासूम बेटी को जहर देकर मां ने भी खाया, दोनों की मौत

Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
suicide poisining
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर की रहने क्रांति देवी (26) ने अपनी बेटी पूनम (3) को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। क्रांति देवी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गांव के गब्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कटरा थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव के रहने वाले नरेश ने बताया कि उसने अपनी बहन क्रांति देवी की शादी परशुरामपुर के रहने वाले रामस्वरूप पुत्र लेखराज से आठ साल पहले की थी। क्रांति देवी की तीन साल की एक बेटी पूनम थी। नरेश के मुताबिक उसकी बहन का तीन-चार महीने से परशुरामपुर के रहने वाले गब्बर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी ससुरालवालों को हो गई थी। बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी मायके वालों को भी थी। उन लोगों ने क्रांति को काफी समझाया और गब्बर से मिलने पर एतराज किया।
विज्ञापन

क्रांति ने गब्बर को बताया कि उसके ससुराल वाले और मायके वाले उससे मिलने पर एतराज करते हैं। नरेश मुताबिक गब्बर ने उसकी बहन को जहर लाकर दिया और कहा कि अगर वे लोग उसे रोकें तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेना। गब्बर के उकसाने पर क्रांति देवी ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपनी बेटी पूनम को जहर देकर खुद भी खा लिया। जहर खाने के बाद जब मां-बेटी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर कटरा सीएचसी पहुंचे। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद के मुताबिक भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 305 और 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed