{"_id":"726bc3c2e7e3d1984b864e21a387a88d","slug":"suger-cane-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे के अंदर तोला जाए किसानों का गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे के अंदर तोला जाए किसानों का गन्ना
शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचने के दस घंटे के अंदर किसानों के गन्ने की तोल हो जानी चाहिए। इसके लिए किसान को क्रय केंद्र पर पहुंचते ही टोकन ले लेना चाहिए, जिससे कि किसानों को घंटों तक लाइन में लगने को मजबूर न हो पड़े।
खेत में फसल बोने से लेकर उसका मूल्य पाने तक तमाम समस्याओं को झेलने वाले किसान को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों का गन्ना समय से तोलने के दिशा निर्देश दिए हैं, लेकिन गन्ना किसानों में जागरूकता न होने की वजह से वे लोग अपने हकों से महरूम हैं। जिले की पांच चीनी मिलों के लिए करीब डेढ़ सौ गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कि किसानों का गन्ना आसानी से समय रहते तोला जा सके।
अधिकांश गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों को गन्ना तोल कराने के लिए परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस पर लगाम कसने के लिए शासन ने सभी केंद्र संचालकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रय केंद्र पर पहुंचने के 10 घंटों के अंदर गन्ना तोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन केंद्र संचालकों के द्वारा समय से टोकन न देने की वजह से किसानों के वहां पर पहुंचने के सही समय की गणना नहीं हो पाती है। इसके लिए किसानों को खुद ही जागरूक होकर क्रय केंद्र संचालक से टोकन लेना होगा, जिस पर समय भी अंकित हो। इससे क्रय केंद्र संचालकों पर समय रहते गन्ने की तोल करने का दबाव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
सूरज ढलने तक तुल जाए किसानों का गन्ना
जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने कहा कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त होने तक किसानों का गन्ना तोल लिया जाना चाहिए, जिससे किसानों को रात में क्रय केंद्रों के बाहर न रुकना पड़े। कहा कि इसके लिए किसानों को शाम के वक्त क्रय क्रय केंद्रों पर गन्ने लदी ट्रॉलियां नहीं खड़ी करना चाहिए। साथ ही गन्ना तोल कराने के लिए पर्ची साथ लेकर जरूर जाएं।