{"_id":"b72849485d621121e5064167757bc37f","slug":"suger-cane-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटे पर गन्ने की तोल में वसूली पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटे पर गन्ने की तोल में वसूली पर भड़के किसान
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल कांटे पर 24 घंटे से गन्ना तुलने के इंतजार में खडे़ किसानों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया और मिल सुपरवाइजर पर टोकन लेने पर पांच सौ रुपये और पटले पर अनलोड कराते समय सौ रुपये वसूली का आरोप लगाते हुए किसानों ने कांटे पर ही मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
खिरियामाल निवासी गुड्डू सिंह ने बताया कि पटले पर छह ट्रॉली और एक ट्रक के अनुपात से अनलोडिंग होनी चाहिए, लेकिन कर्मियों द्वारा एक ट्रॉली और एक ट्रक को अनलोड किया जा रहा है। इससे ट्रॉलियों की लाइन लग जाती है और किसान ठंड मेें भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे ठिठुरने पर बाध्य हैं। गुड्डू का कहना है कि वह मंगलवार शाम चार बजे से तौल के लिए खड़ा है। शिवदासपुर के लखपत सिंह बुधवार सुबह सात बजे से, विपिन रहदेवा मंगलवार शाम सात बजे से, आरिफ शाम पांच बजे से, सोमवीर भुसौरी शाम पांच बजे से, अवनीश रहदेवा, रक्षपाल रहदेवा आठ बजे से तौल के लिए खडे हैं, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी तौल कब होगी इसका कोई पता नहीं है। नारेबाजी करने वालों में गुड्डू, लखपत, विपिन, आरिफ, रक्षपाल, अवनीश, सोमवीर, सीताराम, देवेन्द्र, कुलदीप, रामपाल, छंगे व परशुराम शामिल हैं।
टोकन अथवा अनलोडिंग केे दौरान किसी भी तरह की अवैध वसूली की बात निराधार है। किसी किसान की तरफ से इस तरह की कोई लिखित अथवा मौखिक शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई पैसे मांगता है तो मुझे तुरंत बताना चाहिए।
विज्ञापन
- बीके अबरोल, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल, तिलहर