{"_id":"576986bb4f1c1b9a60b48d9f","slug":"sugarcane-development-council-elected-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास परिषद के संचालक निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास परिषद के संचालक निर्वाचित
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विकास परिषद के संचालक मंडल का निर्वाचन बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुने गए संचालकों को निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल और सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिमोहन त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र वितरित किए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संचालक क्षेत्र संख्या तीन से श्यामा चरण और क्षेत्र संख्या सात से रामेश्वर सिंह निर्विरोध चुने गए। मतों की बढ़त के आधार पर क्षेत्र संख्या दो, चार, पांच व छह से क्रमश: ऊषा देवी, रामसागर, राममूर्ति और राजवीर निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र संख्या एक से चुनाव लड़ने वाले दोनों उम्मीदवारों को समान वोट मिलने पर लाटरी पद्धति से राजबहादुर विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन