चीनी मिल और किसान एक ही सिक्के के दो पहलू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालमिया चीनी मिल में आयोजित गन्ना कृषक गोष्ठी में आये कृषकों को संबोधित करते हुए मिल के सहायक अधिशासी निदेशक कुलदीप कुमार ने कहा कृषक व चीनी मिल एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों के आपसी सहयोग से मिल की तरक्की करेगी और किसानों की भी आर्थिक हालत मजबूत होगी। किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि गन्ने की अच्छी उपज लेने के लिए ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई कर समय पर उपयुक्त खाद और पानी दें। लगातार लंबे अरसे से रसायनिक खादों के व्यापक उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति घट गयी है। ऐसे में उर्वरा शक्ति बढ़ाने को जैविक और हरी खाद का प्रयोग करे और मृदा परीक्षण भी करायें। गन्ना महाप्रबंधक रणधीर सिंह ने पेड़ी प्रबंधन, अगौला रहित साफ-सुथरा गन्ना मिल में लाने,आगामी बसंत कालीन गन्ने की बुवाई में दी जाने बाली सुविधाओं, स्वयं का गन्ना बीज रोकने,अधिक से अधिक रकवे में गन्ना बोने आदि के लाभ बताए। कार्यक्रम में सुनीलकुमार,जीडी पांडे,आशीष त्रिपाठी, डीडी शर्मा, विनय शर्मा, राकेश सिंह और अजय मिश्रा ने भी सुझाव दिये। अध्यक्षता कर रहे महेश द्विवेदी ने मिल का चीनी की रिकवरी में प्रदेश में तीसरा स्थान रहने, त्वरित गन्ना भुगतान किये जाने,कृषक हित में मिल द्वारा तमाम योजनाओं के चलाये जाने आदि का हवाला देते हुए निगोही मिल को आदर्श बताया।