फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sudden death of two youths plunges families into deep grief.

Shahjahanpur News: दो युवकों की अचानक मौत से परिवारों में मचा कोहराम

Wed, 14 Oct 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sudden death of two youths plunges families into deep grief.
तिलहर। क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से दो युवकों की मौत हो गई। परिजन दोनों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम न कराने से इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव कुआं डंडा निवासी श्रीपाल के 30 वर्षीय पुत्र अरविंद की सुबह करीब सात बजे अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी नन्ही देवी, पुत्र अनुभव और पुत्री तन्वी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला खलील कटरा निवासी बांकेलाल के पुत्र दीपू (36) सुबह करीब आठ बजे कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी निरीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। उन्होंने ऐसा लिखित में दिया है। उनके शवों को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed