{"_id":"69405f0809ce6a950c0ae344","slug":"submit-your-form-by-the-26th-to-be-included-in-the-voter-list-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160436-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए 26 तक जमा कराएं फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए 26 तक जमा कराएं फाॅर्म
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक हुई। डीएम ने बताया कि एएसडी सूची में शामिल नाम हटवाने के लिए 26 दिसंबर तक फाॅर्म जमा कराएं।
डीएम ने बताया कि जनपद में कुल मतदाता 2315538 हैं। इसमें से एएसडी सूची में 533070 चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1468574 मतदाताओं की मैपिंग हो गई है और 312278 शेष है। कहा कि घर-घर सर्वे के दौरान जो मतदाता नहीं मिल रहे हैं या मृतक, डुप्लीकेट व स्थानांतरित हो गए हैं या गणना प्रपत्रों को वापस देने से इन्कार कर रहे हैं, ऐसे मतदाताओं को प्रमाणित करते हुए संबंधित बीएलओ ने एएसडी सूची में शामिल किया है।
डीएम ने कहा कि एएसडी की सूची उपलब्ध कराई जा रही है। अगर कोई मतदाता मिलता है तो उसका फार्म 26 दिसंबर तक जमा करा दें। उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फार्म छह भरवाएं। उन्होंने बताया कि एएसडी की सूची जनपद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है कोई भी देख सकता है। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
बीएलओ सभी बूथों में एएसडी सूची पढ़कर सुनाएंगे
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक सभी बीएलओ बूथों पर लोगों के बीच एएसडी सूची पढ़कर सुनाएंगे। अगर किसी का फार्म जमा नहीं हो पाया तो उसका फार्म बीएलओ जमा करेंगे। इसके साथ ही 22 दिसंबर को सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक करेंगे। एएसडी सूची में शामिल मतदाताओं के विषय में आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे।