{"_id":"66de184d473d419ad907c674","slug":"students-showed-their-skills-in-intellectual-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-126687-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बौद्धिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बौद्धिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
Mon, 09 Sep 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
विद्या भारती की प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत आयोजक
खुटार। नगर के एक महाविद्यालय में विद्या भारती से संबद्ध जन शिक्षा समिति की ओर से पीलीभीत और शाहजहांपुर के छात्र-छात्राओं की दो दिवसीय विभाग स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता कराई गई। आयोजन में नौ संकुल के शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर हुनर दिखाया।
शिशु वर्ग के गीत में श्रद्धा मौर्य, कथावाचन में खुशी शुक्ला, अंत्याक्षरी में कुशाग्र, आयुष, वैभव, विज्ञान प्रयोग में सूर्यांश यादव विजयी रहे। सांस्कृतिक प्रश्न मंच में विजय प्रताप, दिव्या सिंह, प्रियांशु सिंह, विज्ञान प्रश्न मंच में शिवांश, जितिन, सिद्धांत, चित्रकला में शिवांगी सिंह ने बाजी मारी। वैदिक गणित प्रश्न मंच में दीपक यादव, सोमेश, देव सिंह, लोक नृत्य में अंशिका, बाल वर्ग गीत में आस्था, कथावाचन में एकांकी शुक्ला ने हुनर दिखाया। सांस्कृतिक प्रश्न मंच में अनन्या सिंह, गार्गी सिंह, नवनीत कौर, विज्ञान प्रदर्शनी में आदित्य देवल, वैदिक गणित प्रयोग में वैष्णवी, वैदिक गणित प्रदर्शन में शुभ, विज्ञान प्रश्न मंच में मानवी शर्मा, दिपाक्षी, वंशिका, चित्रकला में राधा देवी, वैदिक गणित प्रश्न मंच में अनुज, अनुज मौर्य, लवी को पुरस्कार प्रदान किए गए।
छात्र-छात्राओं को कमल प्रकाश द्विवेदी और महेंद्रपाल ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में आचार्यों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजविंदर सिंह राजू ने की। आरएसएस के खंड कार्यवाह वीरपाल, कुलदीप, राजकुमार, हरिशंकर, विचित्र पाल, दिनेश कुमार, सतेंद्र कुमार, रजनीश पांडेय सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। सरस्वती शिशु मंदिर खुटार के प्रधानाचार्य नीरज मिश्र और आचार्यों को अच्छी व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया।