फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students, do not share your details.

Shahjahanpur News: साइबर ठग सक्रिय... डिटेल साझा नहीं करें विद्यार्थी

Sun, 12 Apr 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Students, do not share your details.
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के समाप्त होने के बाद मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में साइबर ठग छात्र-छात्राओं को अंक बढ़ाने का लालच देकर रुपयों की मांग करने लगते हैं। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव ने डीआईओएस से पत्राचार किया है। जिसमें विद्यार्थियों से अपनी डिटेल साझा नहीं करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडियट के 79,509 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा व मूल्यांकन कराया गया। अब परिणाम का इंतजार है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने पत्राचार किया है।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को साइबर ठग गुमराह करने का प्रयास कर सकते हैं। साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे कॉल कर उनके अंकों का विवरण देने और राशि के बदले अंक बढ़ाने का प्रलोभन दे सकते हैं। वे निराधार दावा कर सकते हैं तो परिषद के कर्मचारियों के नामों का दुरुपयोग कर अपनी फर्जी पहचान भी बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगाह किया कि ऐसे किसी भी कॉल, मेसेज या ईमेल का संज्ञान नहीं लें। परिषद कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है। व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी अन्जान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें। ऐसे कॉल आने पर तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जनपद के डीआईओएस से संपर्क करें।

------
सीसी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा में मूल्यांकन कराया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं किसी के झांसे में नहीं आएं। कोई नंबर बढ़वाने का प्रलोभन दे तो तुरंत सूचना दें। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराएंगे।
-हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed